{"_id":"15987","slug":"Bulandshahr-15987-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी मेहनत से प्राप्त किया लक्ष्यः शिवम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी मेहनत से प्राप्त किया लक्ष्यः शिवम
Bulandshahr
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। शिवम तेवतिया ने सिविल सेवा परीक्षा में 406 वां रैंक प्राप्त कर कस्बे का नाम रोशन किया है। शिवम गुलावठी के बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली के संस्थापक एवं सचिव ब्रह्म सिंह के पौत्र तथा बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक राजकुमार सिंह तेवतिया के पुत्र हैं। शिवम की मां संगीता सिंह इंटर कॉलेज की प्रबंधक हैं। शनिवार को कॉलेज के शिक्षकों और स्टूडेंट्स ने शिवम की सफलता पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शिवम की सफलता पर उन्हें डिग्री कॉलेज के निर्देशक डॉ. आरआर सिंह एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मंगलसेन वर्मा सहित अनेक बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है। शिवम ने बताया कि यदि ईमानदारी एवं परिश्रम से लक्ष्य की तरफ बढ़ा जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। स्टूडेंट्स को हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग रखनी चाहिए।
चौ. ब्रह्म सिंह ने बताया कि शिवम ने ग्रेटर नोएडा के स्काई लाइन इंस्टीट्यूट से बीटेक किया है। उसे किताबें पढ़ने का शौक है। स्वीमिंग, बैडमिंटन और क्रिकेट में शिवम की विशेष रुचि है। शिवम अगस्त में प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाएंगे।