फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कांग्रेस की जिला कमेटियों में फेरबदल के आसार

कांग्रेस की जिला कमेटियों में फेरबदल के आसार

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाईकमान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची मांगी है। सूची में निष्ठावान और निष्क्रय पदाधिकारी एव कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई है। इससे निकाय चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल की संभावना बढ़ गई है। मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले को चार सेक्टरों में बांटकर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर अध्यक्ष नाफे अंसारी ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं। निष्क्रिय पदाधिकारियों से स्थान पर मेहनती और सक्रिय लोगों की नियुक्ति की जाएगी। हाईकमान के निर्देश पर फिर से कमेटी का गठन किया जाएगा। नगर महासचिव मोहनलाल अग्रवाल ने भी विचार रखे। श्यौपाल सिंह, बुद्धपाल सिंह, सुभाष गांधी, धर्म सिंह, विजय सैन, आदेश मुद्गल, राजीव चौधरी, कैफी फैजल, बब्लू बेरी, देवदत्त शर्मा, एसडी शर्मा, जयभगवान त्रिवेदी, मीनाक्षी, मुनीर अकबर, जयप्रकाश, विशाल, शाहनवाज, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed