फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PPC gets a building; facility to be provided in the District Women's Hospital's isolation ward.

Bulandshahar News: पीपीसी को मिला भवन, जिला महिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में मिलेगी सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
PPC gets a building; facility to be provided in the District Women's Hospital's isolation ward.
पीपीसी के लिए चि​न्हित किया गया आइसोलेशन वार्ड का भवन। संवाद
बुलंदशहर। परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और उपचार के लिए महिलाओं व पुरुषों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। जिला महिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर चल रही पीपीसी (पोस्टपार्टम केयर यूनिट) को स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे अब जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व तक पीपीसी का संचालन जिला महिला चिकित्सालय के पुराने भवन में होता था। वहां परिवार नियोजन के लिए आने वाले महिला व पुरुषों को उपचार के बाद भर्ती करने और परामर्श देने की सुविधा थी। पिछले एक वर्ष से पीपीसी को मैटरनिटी विंग में संचालित जिला महिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर एक कक्ष में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस कक्ष में जगह की समस्या बनी रहती थी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीपीसी को एक नए और सर्वसुविधायुक्त भवन में शिफ्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीपीसी को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। यह वार्ड आमतौर पर जरूरत पड़ने पर ही उपयोग में आता था। अब यहां परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे सामान्य वार्ड की भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा। -डॉ. संगीता अनेजा,
प्राचार्य कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed