{"_id":"15849","slug":"Bulandshahr-15849-110","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवैध भूखंडों पर चलाई जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध भूखंडों पर चलाई जेसीबी
Bulandshahr
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण ने 240 भूखंडों की चहारदीवारी की ध्वस्त
खुर्जा। खुर्जा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को हजरतपुर गांव के समीप जीटी रोड के किनारे अवैध भूखंडों की चहारदीवारी पर जेसीबी चला दी। केडीए अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान भूखंडों की चहारदीवारी ध्वस्त की। इससे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
हजरतपुर गांव के समीप भूमाफिया ने 28 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाट काट कर बेचने शुरू कर दिए थे। सोमवार को केडीए अधिकारियों ने अभियान के दौरान जेसीबी चलाकर भूखंडों पर बनाई चहारदीवारी तोड़ दी। इससे इलाके के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा गया। केडीए टीम और जेसीबी देखकर आसपास कार्यालय खोल कर बैठे प्रापर्टी डीलर गायब हो गए।
खुर्जा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता बीएल शर्मा ने बताया कि अभियान में जेसीबी ने 240 भूखंडों की चहारदीवारी ध्वस्त की हैं। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई होगी। अगली बार जेसीबी रामलीला रजवाहा और पहासू मार्ग पर बने अवैध भूखंडों पर चलेगी। अभियान का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।