{"_id":"15841","slug":"Bulandshahr-15841-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद में पुलिस-पब्लिक भिड़ी, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद में पुलिस-पब्लिक भिड़ी, बवाल
Bulandshahr
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। तहसील कार्यालय के नजदीक रविवार रात हाईवे पर ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की बारातियों से कहासुनी के बाद भिड़ंत हो गई। मारपीट में दो पुलिसकर्मी और चार बाराती घायल हो गए। आरोप है कि बारातियों ने ईट-पत्थर और शराब की बोतलों से बवाल किया और पुलिस से मारपीट की। स्थिति खराब होने पर जाम में फंसे लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। बारातियों के पथराव में सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाद में आरोपियों को पकड़ने गद्दीवाड़ा पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर खदेड़ दिया। पुलिस ने 21 बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सपा नगर अध्यक्ष के बहनोई और एक बसपा कार्यकर्ता सहित तीन लोगोें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बारातियों का आरोप है कि पुलिस ने दबंगई दिखाकर लाठियां भांजी। इससे हालात बिगड़े।
रविवार की रात गद्दीवाड़ा में फैजुल की तीन बेटियों की शादी तहसील कार्यालय के पास पायल मैरिज होम में थी। एक बारात गद्दीवाड़ा और दो बारातें मेरठ से आईं। रात करीब 11 बजे मैरिज होम के बाहर हाईवे पर डीजे पर कई बाराती नाच रहे थे। इससे जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर एक दरोगा और तीन सिपाही जीप लेकर मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बारातियों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि बारातियों ने जाम में फंसे मुसाफिरों को निशाना बनाया और हंगामा किया। पथराव कर सात वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। कोतवाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में गद्दीवाड़ा पहुंची। वहां महिलाओं ने घरों की छतों से पुलिस पर पथराव कर खदेड़ दिया। रात 11 बजे से दो बजे तक शहर में अराजकता का सा माहौल बना रहा। पुलिस ने बंटी, बब्बू, राजू, रहीस, जन्नेल गाजी, शकील, सोनू और आदिल सहित 21 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रईस और राजू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
उधर, सपा नगराध्यक्ष इरशाद का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक में साइड लगने के बाद जाम लगा था। बाराती रोड से हटकर डांस कर रहे थे। बारातियों की गलती नहीं है।