{"_id":"677ffbefb45a4fed6c0ebcef","slug":"965-lakh-cheated-on-the-pretext-of-earning-profit-by-investing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127836-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9.65 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9.65 लाख ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्सौन निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ साइबर ठगों ने 9.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने निवेश करने का झांसा देकर पहले मोबाइल में एप डाउनलोड कराई थी। इसके बाद पीड़ित से उसमें तीन बार में रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना साइबर क्राइम में सलेमपुर के गांव चित्सौन निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते दिनों उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भेजा गया था। लिंक से एक अप्लीकेशन डाउनलोड हुई। पीड़ित को अप्लीकेशन के माध्यम से रुपये इन्वेस्ट करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि शुरूआत में रुपये इन्वेस्टमेंट करने पर उन्हें मामूली मुनाफा भी हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद पीड़ित को मुनाफा मिलना बंद हो गया। पीड़ित से इसके बाद तीन ट्रांजेक्शन की गईं थीं। 10 अक्तूबर 2024 को पहली ट्रांजेक्शन से तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए। 23 अक्तूबर 2024 को दूसरी ट्रांजेक्शन से पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि 24 अक्तूबर 2024 को तीसरी ट्रांजेक्शन से 1,65,215 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह पीड़ित से कुल 9, 65,215 रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने धोखे से उनसे रुपये ट्रांसफर करा लिए। ऐसे में मामले में रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि साइबर टीम मामले में जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।