फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   95 students were absent in class 10th Hindi subject exam

सीबीएसई : कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा में 95 रहे अनुपस्थित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
95 students were absent in class 10th Hindi subject exam
गुलावठी के एक परीक्षा केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
बुलंदशहर। जिले के 26 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा जारी है। शुक्रवार कक्षा 10वीं के हिंदी और कक्षा 12वीं के फाइनेंशियल मार्किट मैनेजमेंट विषय का पेपर हुआ। हिंदी की परीक्षा में 95 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। सचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। वहीं, शनिवार को कक्षा 10वीं के पेंटिंग विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 26 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा कराया जा रहा है। परीक्षा के नोडल अधिकारी व डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव के अनुसार शुक्रवार को केंद्रों पर कक्षा 10वीं हिंदी कोर्स ए विषय के पेपर में पंजीकृत 8,590 परीक्षार्थियों में से 74 ने परीक्षा छोड़ दी और 8,516 शामिल हुए।
विज्ञापन

इसी पाली में हिंदी कोर्स बी का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 2003 परीक्षार्थियों में से 1992 ने परीक्षा दी और 21 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा कक्षा 12वीं के फाइनेंशियल मार्किट मैनेजमेंट में 38 छात्र पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तीनों विषयों के पेपर सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुए। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed