फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सहायक निबंधक सहकारी समिति का डीएम ने रोका वेतन

सहायक निबंधक सहकारी समिति का डीएम ने रोका वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहायक निबंधक सहकारी समिति का डीएम ने रोका वेतन
सहायक निबंधक सहकारी समिति का डीएम ने रोका वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम अभय सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सहायक निबंधक सहकारी समिति के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही किसान सम्मान निधि के डाटा को दो दिन में फीड करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि यदि कोई बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

डीएम अभय सिंह ने समीक्षा बैठक में किसान सम्मान निधि के डाटा फीडिंग के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य को दो दिन में पूरा किया जाएगा। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक निबंधक सहकारी समिति की अनुपस्थित पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने डीएम को बताया कि योजना के प्रथम चरण में 3.45 लाख से अधिक किसान शामिल किए गए हैं। अभी दो लाख किसानों का भूलेख के आधार पर डाटा फीडिंग का कार्य शेष है। इस पर डीएम ने यह कार्य पूरा करने के लिए विकास खंड, तहसील और जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक का कार्य सौंपा। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed