{"_id":"5b9aaffa867a557ff47ddc78","slug":"91536864250-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम, एसपी सिटी, तीन एसडीएम,चार सीओ, 15 इंस्पेक्टर, की निगरानी में हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम, एसपी सिटी, तीन एसडीएम,चार सीओ, 15 इंस्पेक्टर, की निगरानी में हुआ नामांकन
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीनों के साए में हुआ ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव का नामांकन
सिकंदराबाद। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव का नामांकन बृहस्पतिवार को संगीनों के साए में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चप्पे, चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एक दलीय और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा, एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ ब्लॉक में ही कैंप करते रहे। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक, अनुमोदकों को ही ब्लॉक में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
20 अप्रैल 2018 को ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया था। रिक्त चल रहे ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रमुख के चयन के लिए निर्वाचन कार्यालय ने 13 सितंबर को नामांकन, 14 को नाम वापसी, 15 सितंबर को मतदान और मतगणना का कार्यक्रम जारी किया था। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा, एसपी सिटी डा. प्रवीन कुमार रंजन के नेतृत्व में तीन एसडीएम, चार सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर, 180 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी डा.धनश्याम वर्मा ने बताया कि वार्ड 84 से क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष भाटी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं वार्ड नंबर 54 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, वार्ड नंबर 59 से क्षेत्र पंचायत सदस्य रविता भाटी, वार्ड नंबर 139 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख रनवीर सिंह आधाना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। पुलिस ने प्रत्याशी के साथ प्रस्तावकों, अनुमोदकों को नामांकन केंद्र पर जाने की अनुमति दी। नामांकन के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई।
--कोट
प्रत्याशियों को पहले ही आने की जानकारी दे दी गई थी। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। एसपी सिटी डा.प्रवीन कुमार रंजन।
समर्थकों को रोकने के लिए ब्लॉक की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने की बैरीकेटिंग
सिकंदराबाद। प्रत्याशियों के समर्थकों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने ब्लॉक की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पहले से ही बैरीकेटिंग कर रखी थी। पुलिस ने ब्लॉक से सौ मीटर पहले बैरीकेटिंग कर प्रत्याशियों के समर्थकों को वहीं पर रोक दिया। इसके अलावा ब्लॉक की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरीकेटर लगाकर चेकिंग की। किसी भी प्रत्याशी के समर्थक को बैरीकेटर से आगे नहीं जाने दिया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें नामांकन संपन्न होने के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा नामांकन स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र की निगरानी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में एक एसडीएम, एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, दो एसआई और आठ कांस्टेबल शामिल थे। ब्यूरो