{"_id":"596e491f4f1c1bae178b4703","slug":"91500399903-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल पर करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल पर करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी, मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत
जंक्शन रोड पर गांव टैना के पास लाइन में खराबी दूर करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विवेक विहार कॉलोनी निवासी अनिल (25) पुत्र राजवीर बिजली घर नंबर 4 पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है।
सोमवार देर शाम वह जंक्शन रोड स्थित टैना गांव के पास विद्युत लाइन में खराबी ठीक करने गया था। विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करने के दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आने से झुलस कर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दी। घायल अनिल को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण विद्युत निगम की लापरवाही बताते हुए परिजनों ने रोष जताया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने परिवार को समझाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत निगम के एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की सहायता की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी की जाएगी।