{"_id":"6648ed5583e6acec320bd354","slug":"800-got-health-certificate-made-for-amarnath-yatra-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-115977-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अमरनाथ यात्रा के लिए 800 ने बनवाया स्वास्थ्य प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अमरनाथ यात्रा के लिए 800 ने बनवाया स्वास्थ्य प्रमाणपत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बाबा बर्फानी (अमरनाथ) यात्रा पर जाने के लिए जिलेभर में 800 से अधिक ने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा लिया हैं। वहीं, पीएनबी की मुख्य शाखा में अब तक 21 जुलाई तक के पंजीकरण हो चुके हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण को शिवभक्तों का रुझान बढ़ा है।
इस बार बाबा बर्फानी की यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा करने के लिए जिले में 15 अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो गई। जिले के एक मात्र पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में पंजीकरण होने पर प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होने पर जिला अस्पताल में काफी संख्या में श्रद्धालु जांच कराने पहुंच रहे हैं। जबकि कुछ श्रद्धालु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा कर ला रहे हैं। इनमें कुछ लोगों के बैंक से आवेदन अस्वीकार कर दिए गए। वहीं, साइबर कैफे पर भी श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। कैफे संचालक रिंकू सिंह ने बताया कि प्रतिदिन श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवाने आ रहे हैं। जिनके स्वास्थ्य प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने कहा कि प्रतिदिन ओपीडी में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आते हैं। 13 साल से कम, 70 वर्ष से अधिक और छह हफ्ते की गर्भवती महिला को छोड़कर अन्य के जांच के बाद स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर के यमुनापुरम स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में प्रतिदिन अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। अब तक 21 जुलाई तक के स्लॉट बुक हो चुके हैं।