फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   79 thousand rupees were looted from the businessman on the pretext of retail money

Bulandshahar News: फुटकर के बहाने व्यापारी से 79 हजार रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
79 thousand rupees were looted from the businessman on the pretext of retail money
खुर्जा में दिनदहाड़े हुई लूट में पीड़ित आढ़ती व्यापारी रविकरण सिंह
खुर्जा। नगर में स्थित नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग पर किला गांव मोड़ पर दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल सवार आढ़ती व्यापारी से खुल्ले रुपये मांगने के बहाने 79 हजार रुपये लूट लिए। इसमें एक बदमाश की बाइक बंद हो गई, जिसको व्यापारी ने दबोच लिया। वहीं दो अन्य बदमाश बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अहिरपाड़ा निवासी रविकरण सिंह ने बताया कि वह नवीन सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते हैं। सोमवार दोपहर को करीब तीन बजे रवि करण साइकिल पर सवार होकर सब्जी मंडी से घर के लिए निकले थे। उनके पास एक लाख दस हजार रुपये थे। उनके पीछे-पीछे दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब वह सब्जी मंडी से करीब एक किलोमीटर दूर नव दुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग पर किला गांव मोड़ के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने ओवरटेक करते हुए उनकी साइकिल रोक ली। उनसे खुल्ले रुपये मांगने लगे। तभी दूसरी बाइक सवार तीसरा युवक आया, जिसने बाइक दाईं ओर लगा ली।
विज्ञापन

जब व्यापारी दोनों तरफ से घिर गए, तभी बदमाशों ने उनकी पेंट की जेब में रखी नकदी जबरन निकाल ली। रविकरण ने बचने का प्रयास किया तो नकदी नीचे गिर गई। इसमें बदमाशों ने जल्दबाजी में 79 हजार रुपये झपट लिए और बाइक लेकर किला गांव की ओर भागने लगे। तभी पीड़ित ने शोर मचाया। एक बदमाश की घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बाइक बंद हो गई। वहीं पीड़ित व राहगीरों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया और बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर की घटना
लूट की घटना जहां हुई वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। वहीं घटनास्थल से 200 मीटर दूर ही मंदिर पुलिस चौकी है। इसके बावजूद दिन दहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं सब्जी मंडी और घटना स्थल के बीच तीन पुलिस चौकी और दो पुलिस चेकपोस्ट पड़ते हैं। यह सब होते हुए बदमाश मंडी से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे।



घटना में सीसीटीवी फुटेज व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खुल्ले रुपये मांगने के नाम पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान फैजल पुत्र रईस निवासी सरायकाजी मोहल्ला बुलंदशहर के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed