{"_id":"832c1f8b3e26782cb9c9704aef2afbe1","slug":"789-lohia-housing-will-be-in-bulandshahr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बनेंगे 789 लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बनेंगे 789 लोहिया आवास
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार इस साल 789 गरीब परिवारों को छत की सौगात देगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया आवासीय योजना के तहत 16 विकास खंडों में 789 लोहिया आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने करीब 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
लोहिया आवास गरीब परिवारों को दिए जाएंगे। शासन की पहली प्राथमिकता बीपीएल श्रेणी के परिवार होंगे। इसके बाद एससी-एसटी, अल्पसंख्यक, पिछडे़ और सामान्य वर्ग के गरीबों को पात्रता के आधार पर मकान की सौगात दी जाएगी।
इस संबंध में मेरठ में मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ विकास कार्यों के संबंध में बैठक की।बुलंदशहर से एडीएम प्रशासन समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि कमिश्नर ने लोहिया आवास योजना की समीक्षा भी की। खासतौर पर उन्होंने पात्र परिवारों के के विषय में जानकारी ली और शासन से मिली रकम को सही मद में खर्च करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
शौचालय के लिए नहीं मिले 18 करोड़
बैठक में शौचालयों के बजट पर भी चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए प्रशासन को 18 करोड़ रुपये की जरुरत है। केंद्र सरकार ने अभी तक धनराशि जारी नहीं की है। मंडलायुक्त ने एडीएम को रिमाइंडर भेजने के आदेश दिए हैं।