फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   75 KG fat found

नकली देसी घी बनाने की सूचना पर छापा, 75 किलो चर्बी बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
75 KG fat found
नकली देसी घी बनाने की सूचना पर छापा, 75 किलो चर्बी बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 75 किलो चर्बी बरामद की है। चर्बी से देशी घी तैयार कर दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया जाता था।
सिकंदराबाद के मोहल्ला भीतरकोट में पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाने की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस छापा मारने पहुंच गई। इससे पहले आरोपियों को छापे की भनक लग गई और वह फरार हो गए। सिर्फ एक नाबालिग किशोर मौके पर मिला। पुलिस ने 75 किलो पशुओं की चर्बी बरामद की। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना देकर टीम बुला ली गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने चर्बी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चर्बी का इस्तेमाल कर नकली देसी घी बनाते थे। असली देसी घी जैसी खुशबू लाने के लिए उसमें एक विशेष प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करते थे। यह केमिकल भी प्रतिबंधित श्रेणी का बताया जा रहा है। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। नकली देसी घी बनाने के बाद इसे बड़े बर्तनों में भरकर दिल्ली-एनसीआर में संचालित छोटी-छोटी दूध डेयरियों पर बेचा जाता था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मौके पर मिले नाबालिग किशोर से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। खाद्य विभाग की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ आरके गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने चर्बी बरामद करने की सूचना दी थी। मौके पर चर्बी से घी बनाने की कोई सामग्री नहीं मिली है। चर्बी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed