{"_id":"67ab89c78c6577c09b02dac2","slug":"741-couples-will-tie-the-knot-on-25th-february-rs-377-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129436-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 25 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेंगे 741 जोड़े, खर्च होंगे 3.77 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 25 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेंगे 741 जोड़े, खर्च होंगे 3.77 करोड़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 फरवरी को नुमाइश ग्राउंड में विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 741 जोड़े शामिल होंगे। इस पर 3.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि एक शादी कराने पर 51 हजार रुपये खर्च होंगे। विवाह समारोह के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना और जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले से अब तक 741 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 50 से अधिक आवेदन अल्पसंख्यक जाति के हैं। डीएम श्रुति की संस्तुति के बाद विवाह आयोजन के लिए 25 फरवरी की तारीख तय की गई है। विवाह समारोह में हिंदू जोड़ों के फेरे पंडित संपन्न कराएंगे। जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी पढ़ेंगे।
बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक शादी कराने पर 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि में से 35 हजार रुपये समारोह में शामिल होने वाली नवविवाहिता के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
जबकि 10 हजार रुपये का घरेलू व जरूरी सामान दान स्वरूप दिया जाएगा। छह हजार रुपये की राशि विवाह समारोह में खर्च की जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं पात्रों को मिलेगा, जो 25 फरवरी को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होंगे।