फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   70 thousand eligible people did not get the gift of free cylinder

Bulandshahar News: 70 हजार पात्रों को नहीं मिला निशुल्क सिलिंडर का तोहफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
70 thousand eligible people did not get the gift of free cylinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में उज्ज्वला योजना के 70 हजार लाभार्थियों को पहले निशुल्क सिलिंडर का तोहफा नहीं मिला। ई-केवाईसी न होने के कारण लाभार्थी दिवाली के उपहार से वंचित रह गए। अब इन्हें सिर्फ होली पर निशुल्क सिलिंडर मिलेगा। दिवाली पर सिर्फ 3.15 लाख पात्रों को सिलिंडर का लाभ मिल सका है।

केंद्र सरकार ने पूर्ति विभाग के माध्यम से जिले के 3.85 लाख लाभार्थियों को निशुल्क दो सिलिंडर देने का आदेश दिया था। लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक संबंधित गैस एजेंसी में अपना आधार कार्ड प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) करानी थी। सिलिंडर लेने के बाद सब्सिडी के तौर पर उनके बैंक खाते में धनराशि भेजी जानी है। जिले में सिर्फ 3.15 लाख लोगों की ई-केवाईसी हो सकी और उन्हें निशुल्क पहला सिलिंडर मिला। इनकी सब्सिडी की राशि भी उनके बैंक खातों में पहुंच गई है। जबकि 70 हजार पात्र लाभार्थी इससे वंचित रह गए। बताया कि अब होली उपहार के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वंचित जल्द से जल्द संबंधित गैस एजेंसी में अपनी ई-केवाईसी करवाकर दूसरे निशुल्क सिलिंडर का लाभ ले सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 70 हजार पात्रों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। उनके पास शासनादेश में संशोधन का काम चल रहा है। ऐसे लाभार्थी जल्द से जल्द अपना ई-केवाई करा लें। साथ ही उसकी फोटो कॉपी व जरूरी कागजात संबंधित गैस एजेंसी में भी जमा कराएं। ऐसा करने पर वह निशुल्क सिलिंडर का लाभ होली पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थी के पास यदि 5 किलो वाला सिलिंडर है तो उसके लिए एक अच्छी बात यह है कि वह 16 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर का लाभ ले सकता है। इसके लिए शासन की ओर से जारी किए गए निर्देश भी गैस एजेंसियों के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed