{"_id":"592dc0754f1c1b7508bda94e","slug":"7-nominations-including-the-former-blake-chief-in-the-fatal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित 7 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित 7 नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 31 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
rose wine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा में शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने के दौरान हुए संघर्ष में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात लोगों को जानलेवा हमला करने, लूटपाट और बलवा करने के आरोप में नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पक्ष में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
गांव जलालपुर करीरा में 26 मई की शाम शराब बेचने वाले एक व्यक्ति के साथ जमकर संघर्ष हुआ था। घटना में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ था। लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई थी। पीड़ित पक्ष ने 20 हजार रुपये तथा एक चैन लूटने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
घटना में संजय व उसका भाई रतनपाल तथा चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में घायल संजय ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवंत उर्फ पिंटू, उसके दो भाई बलबंत उर्फ सिंटू, सतवंत उर्फ रिंकू जोकि ग्राम प्रधान है, पिता रघुराज, कुलदीप , निर्भय तथा उदयवीर को आरोपी बनाया था। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि संजय की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन