{"_id":"6904ead8a1521c42ef0113ae","slug":"6902-bs-3-vehicles-will-not-go-to-delhi-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142850-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से बीएस-3 के 6902 वाहन नहीं जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से बीएस-3 के 6902 वाहन नहीं जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली में एक नवंबर से जिले के 6902 व्यावसायिक व यात्री वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। ये सभी वाहन बीएस-3 या उससे कम के हैं। परिवहन विभाग ने बीएस-3 वाहनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
जिले से प्रतिदिन काफी संख्या में प्राइवेट बस दिल्ली तक संचालित होती है। इन वाहनों का संचालन बंद होने से व्यापार और उद्योगों पर भी असर पड़ेगा। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अक्तूबर में पहली बार शहर और खुर्जा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से कम मापा गया।
वायु गुणवत्ता प्रबंंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-3 या उससे कम मानक वाले व्यावसायिक और यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, बीएस-4, बीएस-6, सीएनजी, पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
शहर का 90 तो खुर्जा का 95 मापा गया एक्यूआई
बृहस्पतिवार को जिलेभर में बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा। साथ ही मध्यम गति से हवा भी चली। इससे पिछले कई दिनों से छाई धुंध की चादर भी हट गई। शुक्रवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बुलेटिन जारी किया। इसमें अक्तूबर में पहली बार बुलंदशहर का एक्यूआई 90 तो खुर्जा का 95 मापा गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी होने से मौसम साफ हुआ है। इसमें अन्य विभागों ने भी सहयोग किया है। अब हवा अच्छी श्रेणी में है। सर्दी बढ़ने व हवा थमने से वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ सकता है।
जिले में 6902 व्यावसायिक वाहन बीएस-3 या उससे कम श्रेणी के हैं। इन सभी के प्रवेश पर शनिवार से दिल्ली में रोक लग जाएगी। इसको लेकर बीएस-3 संचालकों को दिल्ली न जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन