फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संसाधन के अभाव में नहीं रुकेगा बच्चों का खेल

संसाधन के अभाव में नहीं रुकेगा बच्चों का खेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
संसाधन के अभाव में नहीं रुकेगा बच्चों का खेल
संसाधन के अभाव में नहीं रुकेगा बच्चों का खेल
विज्ञापन

- प्राथमिक स्कूल को पांच और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिले 10 हजार रुपये
- शासन से प्राप्त राशि से शिक्षक खरीदेंगे बच्चों के खेलने का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब परिषदीय स्कूलों में खेल के संसाधनों की कमी सामने नहीं आएगी। शासन से जिले के 2399 परिषदीय स्कूलों को धनराशि भेज दी गई है। इससे शिक्षकों द्वारा खेल का सामान खरीदा जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिन स्कूलों में अनुदेशक नहीं हैं, वहां भी पैसा भेजा गया है।

शासन ने बच्चों के खेलने का सामान खरीदने के लिए सभी प्राथमिक स्कूलों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये भेजे हैं। जिन विद्यालयों में खेल का मैदान नहीं है, वहां पर बच्चों के लिए इंडोर गेम की सामग्री खरीदी जाएगी। खेल सामग्री कोई भी खरीदी जा सकेगी। खेल सामग्री खरीदने में समिति के दो अभिभावक होने जरूरी हैं। विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और समिति में प्रधानाध्यापक शामिल रहेंगे। व्यायाम शिक्षक और अनुदेशक सदस्य रहेंगे। गठित समिति तय करेगी कि बच्चों के लिए कौन से खेल की सामग्री खरीदी जाए। खेल संबंधी बैठक, स्टॉक और गतिविधियों का रजिस्टर भी स्कूल द्वारा तैयार करना होगा। शासनादेश के तहत अब स्कूल में प्रत्येक शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा महीने के दूसरे शनिवार को न्याय पंचायतों में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसमें क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल के लिए निर्धारित राशि मिलेगी। इस बार शासन के नए नियम से बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed