फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   61 couples took seven rounds, nine got married

Bulandshahar News: 61 जोड़ों ने लिए सात फेरे, नौ ने किया निकाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
61 couples took seven rounds, nine got married
अनूपशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देते
अनूपशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनूपशहर, जहांगीराबाद व दानपुर ब्लाॅक के 70 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कस्बे के मलकपुर रोड स्थित एक बरातघर में आयोजित समारोह में 61 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और नौ मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन

विवाह समारोह में डिबाई विधायक सीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर चौधरी अतुल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी अनूपशहर व जहांगीराबाद मनीष मिश्रा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

आयोजन में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं और सहायता प्रदान की गईं। 60 हजार रुपए की सहायता राशि कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपए मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री भी दी गई। एडीओ समाज कल्याण अनूपशहर व दानपुर आशीष कुमार ने बताया कि अनूपशहर ब्लॉक में 29 और दानपुर ब्लॉक में 1 सामूहिक विवाह हुआ। एडीओ समाज कल्याण जहांगीराबाद नरेंद्र सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद ब्लॉक में कुल 40 सामूहिक विवाह हुए, जिनमें 31 हिंदू और 9 मुस्लिम सामूहिक विवाह शामिल रहे।

अनूपशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देते

अनूपशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed