फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   600 newly literate women receive certificates; faces beam with joy.

Bulandshahar News: 600 नव-साक्षर महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र, खिले चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
600 newly literate women receive certificates; faces beam with joy.
ककोड़ में नव-साक्षर महिला को मिले प्रमाण-पत्र प्रदान करते अति​थि। संवाद
ककोड़। ककोड़ में सोमवार को शिक्षा शिवनाडर फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान 600 से अधिक नव-साक्षर महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जिन महिलाओं को कभी पढ़ने-लिखने का अवसर नहीं मिला, आज उन्हें साक्षर होते देखना सुखद है। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिक्षा टीम से रॉबिन कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक असाक्षर को साक्षर बनाना है ताकि उनका जीवन सशक्त बन सके।
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। प्रांजल ने कहा कि तकनीक के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की लौ जल रही है। यह बदलाव का संकेत है। परियोजना प्रमुख विजय आनंद वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास आया है और वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लर्नर्स और वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन अनुज गोस्वामी ने किया, जबकि आभार रॉबिन सर ने व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षा की सभी टीमों का सक्रिय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed