फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   60 Lohia Rural Housing will block Shikarpur villages

शिकारपुर विकासखंड के गांवों में बनेंगे 60 लोहिया ग्रामीण आवास

Mon, 12 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
60 Lohia Rural Housing will block Shikarpur villages
लोहिया ग्रामीण आवास योजना - फोटो : ब्यूरो

लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत शिकारपुर क्षेत्र के गांवों में 60 निर्धन पात्रों के आवास बनाएं जाएंगे। आवास निर्माण हेतु 46 लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त के रूप में 1.375 लाख रुपये जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन


सरकार की लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्धन, गरीब पात्र लोगों से आवास बनवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। सर्वे व जांच के बाद 60 पात्र लोगों के नाम स्वीकृति के बाद शासन को भेजे   गए थे।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी सिंह गोविंद सिंह चाहर ने बताया कि लोहरा, अशरफाबाद, जानीपुर कलां, जखैता, फरीदपुर हवेली, दत्यानी, रसूलपुर नगला बीसर, आदि गांवों में 60 लोहिया आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 46 लाभार्थियों के आवास निर्माण हेतु पहली किश्त के रूप में प्रति लाभार्थी एक लाख  सैंतीस हजार पांच सौ रुपये की धनराशि उनके खातों में जमा हो चुकी है।


क्षेत्र पंचायत निधि से विकास खंड क्षेत्र के 23 गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा। शिकारपुर क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले सलेमपुर, कैलावन, आंचरू खुर्द, बरासऊ आदि गांव में विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव मांगे गए थे। ब्लाक प्रमुख कुसुम शर्मा ने बताया कि उक्त गांव में 85 लाख से खड़ंजा कार्य कराए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed