फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 परिषदीय स्कूलों को बाउंड्रीवाल और गेट का इंतजार

20 परिषदीय स्कूलों को बाउंड्रीवाल और गेट का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
20 परिषदीय स्कूलों को बाउंड्रीवाल और गेट का इंतजार
20 परिषदीय स्कूलों को बाउंड्रीवाल और गेट का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 20 परिषदीय स्कूलों को बाउंड्रीवाल और गेट बनने का इंतजार है। करीब दो महीने पहले इसके लिए राशि जारी हो गई थी। बावजूद इसके अब तक विभागीय अफसरों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया है।

जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें से 282 स्कूल ऐसे हैं, जहां पर आज तक बाउंड्रीवाल और गेट नहीं है। ऐसे में यहां पर छात्रों के साथ शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों समाचार पत्रों में मामला प्रकाशित होने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया। इसका नतीजा यह रहा कि शासन ने 282 स्कूलों के सापेक्ष 20 परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवाल और गेट निर्माण के लिए 1.95 करोड़ की राशि जारी कर दी। यह राशि आठ मार्च को जारी की गई और उसी दिन बीएसए कार्यालय को मिल गई। इसके बाद भी अफसरों की सुस्ती के चलते यह कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि इस समय लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। इसके चलते अभी काम शुरू नहीं किया जा सका है। आचार संहिता के हटने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed