फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

खुर्जा। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार रात में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आंवला लेकर कासगंज से हरिद्वार जा रहा टैंकर अग्रवाल फाटक के पास आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार बदायूं के गुहैती निवासी श्याम पुत्र प्रेम सिंह की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा अरनिया क्षेत्र के गांव रोहिंदा के पास शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में अरनिया गांव निवासी राजू, अमित तथा दूसरी बाइक पर सवार सुभाष मार्ग निवासी दिन्ना समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed