{"_id":"5b9aaff3867a55013a6c4779","slug":"51536864243-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता झुलसी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता झुलसी, उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, मौत
पहासू। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बुधवार रात खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैस की पाइप लीक होने से हादसा हुआ। विवाहिता की चीखपुकार सुनकर दौड़ा पति भी उसे बचाने के चक्कर में झुलस गया। मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बुधवार रात कुंवरपुर निवासी अनीता (28) पत्नी रामगोपाल अपने घर पर खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि अचानक गैस की पाइप लीक होने से आग लग गई और अनीता उसकी चपेट में आकर गंभीर झुलस गई। चीखपुकार सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचा पति भी अनीता को बचाने के चक्कर में झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। यहां बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बृहस्पतिवार दोपहर तक मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में अब तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।