{"_id":"5995d1d64f1c1b5a618b46d2","slug":"51502990806-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती ने रातभर उड़ाई लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती ने रातभर उड़ाई लोगों की नींद
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित कटौती ने रातभर उड़ाई लोगों की नींद
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। नगर में बुधवार रात हुई अघोषित कटौती ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। आलम यह रहा है कि रातभर में मात्र चार से पांच घंटे के लिए ही बिजली रही। इस कटौती से लोगों की नींद उड़ गई।
नगर की कई कालोनियों में देर रात हुई अघोषित कटौती से रातभर लोगों की नींद पूरी नहीं हुई। अधिकांश लोग रात भर छतों पर टहलते नजर आए। आलम यह रहा कि रातभर में मात्र चार से पांच घंटे के लिए बिजली के दर्शन हुए। लोगों का कहना कि सरकार के निर्देशों के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने बताया कि जल्द आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरते हुए आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि ऊपर से ही कटौती की जा रही है। उनके स्तर से कोई कटौती नहीं हो रही है।