फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   500 million will be lighted village 951

500 करोड़ से रोशन होंगे 951 गांव

Mon, 04 Apr 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था सुधार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना और इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्रोग्राम स्कीम के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। योजनाओं के तहत जनपद में एक मई से काम शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। योजनाओं का बजट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जनपद के सभी 951 गांवों में एक मई से दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत 367.72 करोड़ रुपये के विद्युतीकरण कार्य कराए जाएंगे। यह योजना यूपीए सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का ही प्रारूप होगी। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों के लिए इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्रोग्राम स्कीम के तहत 118.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


दोनों ही योजनाओं पर काम एक मई से शुरू हो जाएगा। सरकार द्वारा योजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजनाओं के तहत गांवों में हर घर तक विद्युत लाइन, बिजली चोरी रोकने को एबीसी लाइन, लाइनों का लोड कम करना, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि को बढ़ाना, बिजलीघर क्षमता वृद्धि को बढ़ाना आदि काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिप कर रहीं लाइनें होंगी शिफ्ट
ओवरलोड होने के कारण ट्रिप कर रही लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बिजलीघरों को अन्य लाइनों से जोड़ा जाएगा। गर्मी में लोकल स्तर से बिजली कटौती रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने कवायद शुरू कर दी है। अहार क्षेत्र के 33/11 केवीए मोहरसा बिजलीघर की लाइनें ओवरलोड होने के कारण ट्रिप कर जाती हैं। 

एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि मोहरसा बिजलीघर 132 केवीए जहांगीराबाद बिजलीघर से कनेक्ट है। अब इस बिजलीघर को अनूपशहर 132 केवीए बिजलीघर से कनेक्ट किया जाएगा। मामन बिजलीघर को भी हाइडिल बिजलीघर से काटकर सीधे धरपा ट्रांसमिशन लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा काली नदी रोड फीडर को बाइफरकेट किया जाना प्रस्तावित है।


योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य एक मई से शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बजट की पहली किश्त जारी कर दी गई है। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed