{"_id":"68d8144ca805ca0e46019519","slug":"50-quintals-of-chemicals-used-for-making-fake-milk-seized-six-warehouses-sealed-five-samples-sent-for-testing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141291-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नकली दूध बनाने का 50 क्विंटल केमिकल पकड़ा, छह गोदाम सील, पांच नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नकली दूध बनाने का 50 क्विंटल केमिकल पकड़ा, छह गोदाम सील, पांच नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार शाम को गुलावठी में कार्रवाई करते हुए नकली दूध, पनीर, घी और मावा बनाने में प्रयुक्त होने वाले लगभग 50 क्विंटल केमिकल बरामद किए। इस दौरान विभाग ने छह गोदामों को सील करते हुए पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। पकड़े गए केमिकल की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि गुलावठी से सैदपुर रोड पर संचालित विशु तायल के तायल घी स्टोर के नाम से संचालित छह गोदाम से नकली दूध व दुग्ध उत्पादों के निर्माण में प्रयुक्त केमिकल की अवैध आपूर्ति की जा रही है। जब इस शिकायत की जांच की गई तो यह सही पाई गई। शनिवार को विभाग की टीम ने गुलावठी की आदर्श नगर कॉलोनी में छापा मारते हुए चार गोदामों की तलाशी ली।
इस दौरान धौलाना अड्डा पर दो अन्य गोदामों की जानकारी मिलने पर वहां भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टीम को कुल 131 बैग में लैक्टोज 3275 किलोग्राम, मैल्टोडैक्सिट्रिन 250 किलोग्राम, व्हे पाउडर 1025 किलोग्राम, ग्लूकोज 100 किलोग्राम, पैराफिन 350 लीटर बरामद की है। बताया गया कि इन सभी पदार्थों का उपयोग नकली दूध, पनीर, घी और मावा तैयार करने में किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार यह केमिकल हापुड़ क्षेत्र में मौजूद नकली उत्पाद बनाने वालों को नियमित रूप से सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन
नमूने भेजे गए जांच के लिए
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से पांच प्रकार के केमिकल के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
इस तरह का यह जनपद में पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व पांच दिसंबर 2024 को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्याना अड्डा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये का केमिकल बरामद किया था। उस समय टीम ने आरोपी अजय अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
कोट..
गुलावठी में नकली दूध बनाने का 50 क्विंटल केमिकल बरामद हुआ है। साथ ही छह गोदामों को सील किया गया है। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। विनीत कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग