{"_id":"66d893bcb4a1d8aef606a417","slug":"50-bed-dengue-dedicated-hospital-will-be-built-in-jatia-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-121420-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जटिया चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जटिया चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के दौरान खुर्जा जटिया चिकित्सालय में बनाए गए अस्थाई कोविड अस्पताल को डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। अस्पताल में 50 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहां डेंगू मरीजों के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के बुखार पीड़ित मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। जिले में डेंगू के दो केस मिल चुके हैं। इसमें एक की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिला अस्पताल में 12 बेड पर डेंगू के मरीजों का इलाज करने की व्यवस्था है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार शासन द्वारा डेंगू से बचाव और इलाज के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
41 लोगों का लिया सैंपल
जिले में एक माह पूर्व से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में डेंगू बुखार की पुष्टि की जाने पर विभाग द्वारा एनएस-1 किट से जांच शुरू कर दी। जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों में अब तक करीब पांच हजार लोगों की एनएस-1 किट से जांच की जा चुकी है। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि विभागीय स्तर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को 41 लोगों का एनएस-1 किट से जांच को सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
डेंगू बुखार से डरें नहीं, बल्कि मच्छरों से अपना बचाव करें। घरों के आसपास सफाई रखें और स्वस्थ रहें। डेंगू मरीजों के लिए जिले के जटिया चिकित्सालय में 50 बेड का डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। यहां पर शिफ्टवार विशेषज्ञ और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जिससे मरीज आने पर उसे समय पर इलाज दिया जा सके। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ