फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   470 devotees returned from Baba Amarnath Yatra

Bulandshahar News: बाबा अमरनाथ यात्रा से लौटे 470 श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
470 devotees returned from Baba Amarnath Yatra
बालटाल में बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद खड़े श्रद्धालु। स्रोत - स्वयं
बुलंदशहर। बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक जिले के 470 श्रद्धालु दर्शन कर वापस घर लौट आए हैं। सभी के सकुशल वापस आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शुक्रवार को 28 श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा को ट्रेन एवं हवाई मार्ग से रवाना हुए।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस बार जिले से करीब 700 से अधिक श्रद्धालुओं ने बैंक से यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है। साथ ही एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाया है। इनमें पहली बार यात्रा करने वाले 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले जत्थे में यात्रा कर लौटे संजीव कुमार उर्फ रामु सेठ ने बताया कि यात्रा के कठिन होने के बाद भी कोई परेशानी नहीं हुई। वितेश चौहान व निशांत ने बताया कि पहली बार यात्रा पर गए थे। यात्रियों की रक्षा के लिए जगह-जगह भारतीय सेना के जवान तैनात मिले। जिससे कोई परेशानी न हो। इसके अलावा पहले जत्थे में बुद्धपाल सिंह, भावुक आनंद, गर्वित गुप्ता, ललित अग्रवाल, अवनीश, हर्ष, मेघराज शर्मा, सोनू गिरी, पप्पू सिंह, प्रवेश लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed