फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4.50 lakh farmers will have farmer registry, necessary for Samman Nidhi

Bulandshahar News: 4.50 लाख किसानों की होगी फार्मर रजिस्ट्री, सम्मान निधि के लिए जरूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakh farmers will have farmer registry, necessary for Samman Nidhi
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नई व्यवस्था के तहत किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत सरकार ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। जिले के 4.50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए राजस्व और कृषि विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे। इसकी शुरूआत सोमवार से हो रही है।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि यह एक बुनियादी रजिस्ट्री होगी। इसमें किसानों का पूरा विवरण दर्ज होगा। किसान रजिस्ट्री किसानों का डिजिटल डाटा बेस होगा। इसमें किसान की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए खसरा-खतौनी में दर्ज अभिलेख का उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई किसान या उसका परिवार किसान रजिस्ट्री अभियान के तहत अपना नाम दर्ज नहीं कराता है तो उसे भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त समेत अन्य योजनाओं के लाभ नहीं मिलेगा। यही नहीं एक बार डाटा तैयार होने के बाद भविष्य में किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग से सत्यापन नहीं करवाना होगा। किसानों को इसके माध्यम से योजनाओं का लाभ तो मिलेगा। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों से खेती से संबंधित सलाह भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से विभिन्न फसलों के संभावित उत्पादन एवं वास्तविक उत्पादन के आंकड़े भी आसानी से जुटाए जा सकेंगे। इसके अलावा कृषि उत्पादों का विपणन भी सुविधाजनक होगा। साथ ही किसानों के लिए कृषि ऋण, वित्त सहित अन्य सेवा को सुगमता से उपलब्ध कराना संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान सोमवार से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि जिले में 4.50 लाख से अधिक किसान हैं। इनमें से चार लाख से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed