{"_id":"6a3034f914fca782fb07ca75","slug":"45-shooters-selected-for-the-state-shooting-championship-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-157319-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 45 निशानेबाजों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 45 निशानेबाजों का चयन
विज्ञापन
जीरो कूल शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते शूटर। संवाद
बुलंदशहर। नगर के डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज के 45 निशानेबाजों का चयन स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 21 से 30 जून तक दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें रायफल व पिस्टल के महिला-पुरुष दोनों वर्ग के निशानेबाज शामिल हैं।
जीरो कूल शूटिंग रेंज के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि 21 जून से 30 जून तक उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन 30वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। इसमें एकेडमी की आठ महिला निशानेबाज समेत 45 का चयन हुआ है। इसमें पांच निशानेबाज रायफल वर्ग में व शेष 40 पिस्टल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
महिलाओं में सुषमा रानी, अनन्या शर्मा, माही सिरोही, पाखी चौधरी, कीर्ति, सोनल, अनामिका व रेशु वशिष्ठ शामिल हैं। बताया कि चैंपियनशिप से पूर्व सभी चयनित निशानेबाजों ने अभ्यास का समय बढ़ा दिया हैं। प्रतिदिन कुछ नया सीखने के लिए रेंज पर पहुंच रहे हैं। सभी को चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहन किया जा रहा है।