{"_id":"66aa6e6d4be36f5c2407893e","slug":"44-agri-junction-will-be-operational-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119593-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में 44 एग्री जंक्शन का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में 44 एग्री जंक्शन का होगा संचालन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत जिले में 44 एग्री जंक्शन का संचालन करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यहां किसानों को बीज, उर्वरक और वर्मी कंपोस्ट आदि कृषि से संबंधित सामान मिलेंगे। इनके संचालन के लिए चयनित युवाओं को उद्यम स्थापना और संचालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि किसानों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत जिले में 44 एग्री जंक्शन खोले जाएंगे। इनके संचालन के लिए मंगलवार विकास भवन में कृषि स्नातक युवाओं का चयन कर लिया गा है। इसके लिए 110 युवाओं ने आवेदन किया था। जिला स्तरीय समिति की ओर से अब चयनित युवाओं को उद्यम स्थापना व संचालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कृषि व्यवसाय के लिए जरूरी लाइसेंस फीस में छूट मिलेगी। बैंक से ऋण के ब्याज पर 7.5 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। केंद्र के संचालन के लिए 1000 रुपये प्रति माह किराया भी मिलेगा। चयनित युवाओं को जल्द ही एग्री जंक्शन संचालित करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित करा रही है, ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके।