फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   422 crore district plan passed

Bulandshahar News: 422 करोड़ की जिला योजना पर लगी मुहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चालू वित्त वर्ष की समाप्ति पर 422 करोड़ की जिला योजना पर शनिवार को मुहर लग गई। वर्ष 2022-23 की जिला योजना प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता वाली बैठक में पास हुई है।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम सीपी सिंह ने अनुमोदित 422 करोड़ की जिला योजना पेश की। बताया कि जिला योजना में महिला कल्याण विभाग के 42.36 करोड़, समाज कल्याण विभाग के 64.60 करोड़, लोक निर्माण विभाग के 28.56 करोड़, प्राथमिक शिक्षा विभाग के 40.07 करोड़, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10.50 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के 17.47 करोड़, नगर विकास विभाग के 2.55 करोड़, दिव्यांगजन विभाग के 20.42 करोड़, पंचायती राज विभाग के 11.98 करोड़, गन्ना विभाग के 9.76 करोड़, पशुपालन विभाग के 6.31 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग के 45.42 करोड़, लघु सिंचाई विभाग के 14.71 करोड़, पिछड़ी जाति कल्याण विभाग के 5.30 करोड़, वन विभाग के लिए 3.15 करोड़ और दुग्ध विभाग के लिए 4.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं। जिला योजना में करीब 38 विभाग शामिल हैं। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed