{"_id":"56e98fe34f1c1b03688b46a5","slug":"4-37-crore-saplings-to-prevent-loading-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की कटान रोकने को 4.37 करोड़ से होगा पौधरोपण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की कटान रोकने को 4.37 करोड़ से होगा पौधरोपण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा की कटान को रोकने के लिए गंगा के किनारे पौधरोपण का निर्णय लिया गया है। वन विभाग ने शासन को 4.73 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा है।
विज्ञापन
वन विभाग ने शासन को प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट भेज दिया है।
4.73 करोड़ रुपये की लागत से अनूपशहर, डिबाई, रामघाट, नरौरा, अहार और स्याना क्षेत्र में गंगा किनारे पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण से काफी हद तक गंगा का कटान रुक जाएगा। साथ ही पौधरोपण से वन विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। वन विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को भी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
शासन से नमामि गंगे मिशन के तहत धनराशि मिलते ही काम शुरू होने की उम्मीद है। गंगा किनारे शीशम, कंजी, खैर, अर्जुन, जामुन, कचनार, कठसागौन, सेमल आदि पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही गंगा किनारे वाले करीब 15 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 1.98 करोड़ रुपये शासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन