{"_id":"5f945d928ebc3e9bfa0cd626","slug":"36-new-corona-positive-in-bulandshahar-bulandshahr-news-gbd207640499","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कैदी समेत 36 मिले कोरोना संक्र्तमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कैदी समेत 36 मिले कोरोना संक्र्तमित, एक की मौत
विज्ञापन
एक कैदी समेत 36 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
बुलंदशहर। जनपद निवासी एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक कैदी और एक चिकित्सक समेत 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 4299 हो गए हैं। जिसमें 3944 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 71 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 284 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि मालागढ़ निवासी 34 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा में मौत हो गई। साथ ही जिला कारागार में एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और खुर्जा रोड स्थित एक ढाबे के निकट दो व्यक्ति, रामा एंक्लेव निवासी तीन, आवास विकास, चांदपुर व मोहनकुटी में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही स्याना क्षेत्र में छह, सिकंदराबाद में एक चिकित्सक और एक पुलिसकर्मी समेत पांच, जहांगीराबाद क्षेत्र में पांच, खुर्जा क्षेत्र में चार, लखावटी ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बीबीनगर क्षेत्र में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शिकारपुर क्षेत्र और ऊंचागांव क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।