{"_id":"66c8bff77c8789f01e09467e","slug":"351-gram-panchayats-will-be-model-with-rs-21-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-120772-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 21 करोड़ से मॉडल बनेंगी 351 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 21 करोड़ से मॉडल बनेंगी 351 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव बनाने का काम जारी है। इसी क्रम में अब 351 ग्राम पंचायताें को मॉडल बनाने के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से गांव में होने वाले जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे।
जिले में 16 ब्लॉक हैं। इनके अंतर्गत 946 ग्राम पंचायत और इनके अधीन 1158 राजस्व गांव हैं। बताया कि 595 ग्राम पंचायतों को मॉडल बना दिया है। जबकि 351 ग्राम पंचायतों में काम शुरू करने के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायतों में सूखे और गीले कूड़े का निस्तारण होगा। इसके लिए अलग-अलग प्लांट बनाए जाएंगे। प्रत्येक घर में शौचालय होगा। गांव के गंदे पानी का निस्तारण, कूड़े से खाद बनाना, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, गांव के सभी मुख्य रास्तों पर आरसीसी सड़कों का निर्माण, पक्की नाली और शासन की सभी योजनाओं से गांवों को संतृप्त किया जाएगा।
इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए लाभार्थी बनाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी ग्राम पंचायतों में जल्द ही होने वाले विकास कार्य शुरू कराने की विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। जबकि जो ग्राम पंचायत मॉडल गांव बन गई हैं। उनमें होने वाले विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि इस बात का पता लग सके कि होने वाले विकास कार्याें में कोई काम अधूरा तो नहीं रह गया। इसके लिए संबंधित ग्राम सचिवों को निर्देशित किया गया है। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट भी पेश करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।