{"_id":"58f7b3ce4f1c1beb02473760","slug":"35-students-out-of-98-found-in-dm-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को स्कूल में मिले 98 में से 35 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को स्कूल में मिले 98 में से 35 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस्ते का बोझ नहीं उठाएंगे बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम ने बुधवार की दोपहर कुडवल बनारस स्थित परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सामान्य से बेहद कम मिलने पर डीएम ने स्टाफ को फटकार लगाई।
कुड़वल बनारस स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत बच्चों की संख्या 98 है, जबकि डीएम को महज 35 बच्चे क्लास रुम में मिले। प्रधानाध्यापिका रीता शर्मा सीसीएल अवकाश पर बताई गईं।
विज्ञापन
यह भी बताया गया कि हेड मास्टर का लड़का कक्षा 12 में पढ़ता है। उसी की देखभाल के लिए सीसीएल ली है। ऐसे में हेड मास्टर की सीसीएल पर डीएम ने सवाल खड़ा किया और जांच का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बीएसए और एसबीएसए को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा आठ में तीन बच्चियां मिली। स्कूल बिल्डिंग निर्माण के करप्शन में एक अध्यापक जेल में है।