फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   35 people fell ill after eating buckwheat dumplings

Bulandshahar News: कुट्टू की पकौड़ी खाने से 35 लोग हुए बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
35 people fell ill after eating buckwheat dumplings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से 35 लोग बीमार पड़ गए। घबराहट और उल्टी होने पर परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले की ही दुकान से उन्होंने आटा खरीदा था।
अस्पताल में भर्ती कराए गए लोग नगर के मोहल्ला साठा, विष्णुपुरम, दालमंडी, नई बस्ती, गांव बहलीमपुरा, मानसरोवर कालोनी के रहने वाले हैं। साठा निवासी रवि पंडित के घर के आठ सदस्य, देवेंद्र के घर के पांच सदस्य और आशू के घर के दो सदस्यों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाहर बिकने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने के बाद भी कई लोगों की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टू से बनी पकौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन किया था। इसके बाद ही तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन




अधिकारियों की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। अधिकतर दुकानों पर खुला कुट्टू का आटा बिकता है। लोगों को बनाने की तारीख और एक्सपायरी के बारे में जानकारी नहीं हो पाती। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पनीर, मावा, तेल, मसाले के सैंपल भी पिछले कई माह से नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लोगों का बिगड़ा स्वास्थ्य

विष्णुपुरम निवासी रुक्मिणी, साठा निवासी आशू पंडित, हिमानी, रवि पाल, महेश कुमार, प्रथम कुमार, प्रियांशु, खुशी, श्रद्धा, रश्मि, विशाखा, प्रीति, राजीव शर्मा, दालमंडी निवासी तुषार, निशांत, नेमवती, नई बस्ती निवासी अकारी, आवास विकास निवासी रुबीना, देवीपुरा प्रथम निवासी गगन, शास्त्री नगर निवासी ब्रह्मदत्त, ऊपरकोट निवासी इकरा, मानसरोवर कालोनी निवासी राधिका, अंजू, कीर्ति, सूरज, सुशीला विहार कालोनी निवासी जयपाल सिंह, गांव बहलीमपुरा निवासी प्रशांत, बुलबुल, मनोज, दिव्यांशी, पिंकी, मामन चौकी निवासी इकबाल, चारयार निवासी सलीम, बड़ा मोहल्ला निवासी रेखा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।




कोट

मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ खाने से लोगों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग कराई जाएगी। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed