{"_id":"64305215e8e659b5960ee006","slug":"32-crore-will-change-the-face-of-16-basic-schools-bulandshahr-news-c-30-1-73115-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 32 करोड़ से बदलेगी 16 बेसिक स्कूलों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 32 करोड़ से बदलेगी 16 बेसिक स्कूलों की सूरत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम श्री योजना में जिले के 16 बेसिक स्कूलों का चयन हो गया है। शासन को विगत दिनों जिले से 32 स्कूलों की सूची भेजी गई थी, जिसमें से अब 16 स्कूल चयनित किए गए हैं। चयनित प्रत्येक एक स्कूल में दो करोड़ से व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई जाएंगी।
जिले में 16 ब्लॉक हैं। इनमें 2399 बेसिक स्कूल संचालित हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि पीएम श्री योजना में जिले से पूर्व में प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो स्कूलों के नाम मांगे गए थे। इस तरह से जिले से 32 स्कूलों के नाम भेजे गए थे। अब शासन स्तर से 16 स्कूलों का योजना में चयन हो गया है। पीएम श्री में स्कूलों को दो करोड़ रुपये मिलेंगे तो इससे स्कूलों में प्रयोगशालाएं, खेल मैदान, मरम्मत कार्य, स्वच्छ पेयजल, चारदीवारी, एलईडी, रंगाई-पुताई, टाइल्स बिछाई, शौचालय, वॉशरूम, स्मार्ट किचन समेत आधुनिक सुविधाओं के साथ अन्य सभी विकास कार्य होंगे। शासन से राशि आ जाएगी तो डीएम द्वारा संस्था को नामित कर स्कूलों में कार्य शुरू होगा। पीएम श्री योजना को केंद्र सरकार ने बजट में शुरू किया था, जिससे स्कूलों की सेहत सुधर सके।
इन स्कूलों का हुआ चयन
पीएम श्री योजना में अगौता ब्लॉक से प्राथमिक स्कूल जहरा, अनूपशहर से जूनियर हाईस्कूल भाईपुर, अरनियां से प्राथमिक स्कूल साबितगढ़, बीबीनगर से कैशोपुर सठला, बुलंदशहर से उच्च प्राथमिक स्कूल कुड़वल बनारस, दानपुर से प्राथमिक स्कूल बगथारी, गुलावठी से जूनियर हाईस्कूल चिड़ावक, जहांगीराबाद से उच्च प्राथमिक स्कूल गंगावास पहाड़ा, खुर्जा से जूनियर हाईस्कूल क्यौली कलां, लखावटी से कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्कूल ख्वाजपुर, पहासू से उच्च प्राथमिक स्कूल बदरखा सीरवास, शिकारपुर से प्राथमिक स्कूल मोहम्मदपुर गिनौरी, सिकंदराबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल तिल बेगमपुर, स्याना से जूनियर हाईस्कूल बिगराऊं, ऊंचागांव से जूनियर हाईस्कूल प्याना कलां, बुगरासी नगर पंचायत से प्राथमिक स्कूल बुगरासी प्रथम, गुलावठी नगर पालिका से जूनियर हाईस्कूल गुलावठी और खानपुर नगर पंचायत से प्राथमिक स्कूल खानपुर प्रथम का चयन हुआ है।