{"_id":"59b419ec4f1c1bfe7f8b56b5","slug":"31504975340-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार। 19-17-13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो समाचार। 19-17-13
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश के बाद भी नहीं बनी पुलिया
- ग्रामीणों ने पुलिया बनवाने को किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चोला।
डीएम के आदेश के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिया बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि चोला फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते करीब दो महीने से बुलंदशहर ककोड़ मार्ग बंद है। बुलंदशहर आने-जाने के लिए क्षेत्रवासी गांव से होकर गुजरने वाले कच्चे रास्तों का प्रयोग करते है। बरसात में पानी भरने से कच्चे रास्ते भी बंद हो जाते है। वहीं ट्रैक पार करने के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। डीएम ने अधिकारियों को वक्ती दौर पर वैकल्पिक रास्ता बनाने के आदेश दिए थे। गांगरौल निवासियों ने बताया कि डीएम ने बुलंदशहर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उनके गांव की पुलिया के चौड़ीकरण और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुलिया के पास बोरिंग कराने के आदेश दिए थे। बताया कि डीएम के आदेश को करीब एक माह होने के बाद भी आज तक डीएम के आदेशों का पालन नहीं हो सका। ग्रामीणों ने पुलिया के चौड़ीकरण, बोरिंग कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द ही पुलिया का चौड़ीकरण नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में उदयवीर, नरसिंहपाल, जयपाल, नरेश माथुर, निरंजन, ओमप्रकाश, कुंवरपाल, संतोष देवी, विजयपाल, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।