फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   31 lakh rupees were cheated in the name of deed

Bulandshahar News: फर्जी आधार व पैन कार्ड से नीलम बन गई पुष्पा, बैनामा के नाम पर ठग लिए 31 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
31 lakh rupees were cheated in the name of deed
खुर्जा। क्षेत्र के ईब्राहिमपुर जुनैदपुर मौजपुर गांव में वृद्धा पुष्पा देवी की सात हजार गज जमीन बेचने के नाम 31 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया। बैनामा के दौरान आरोपियों ने फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड पेश कर दिए। कार्ड में कमियां मिलने पर अधिवक्ता ने खरीदार को सतर्क कर पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले में जमीन खरीदने वाली खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी रजनी ने थाने में 21 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। रजनी ने बताया कि वह जेवर रोड पर खाली प्लॉट तलाश रही थीं। इसी दौरान वह मौजपुर गांव निवासी राहुल गौतम के संपर्क में आईं। राहुल के साथ जेवर निवासी विशन कुमार और हाथरस निवासी संदीप भी थे। तीनों ने मौजपुर गांव में लगभग सात हजार गज जमीन दिखाई। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई। इसके लिए तीनों ने जमीन मालिक से सौदा कराने की बात कही।
विज्ञापन

रजनी एक साथ इतनी ज्यादा जमीन नहीं खरीदना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पहले इन्कार कर दिया। ऐसे में आरोपियों ने दो और खरीदार ढूंढे। इसमें खुर्जा नगर के नयागंज मोहल्ला निवासी मिनी गर्ग और पूजा अग्रवाल को भी जमीन खरीदने के लिए राजी किया। ऐसे में पूजा से आठ फरवरी, रजनी से 19 और मिनी गर्ग से 21 फरवरी को जमीन मालिक पुष्पा देवी के खाते (फर्जी खाता) में 10-10 लाख रुपये आरटीजीएस करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को बैनामा होना तय हुआ तो सुबह के वक्त एक लाख रुपये नकद लिए गए। मौके पर राहुल, विशन और संदीप भी आए थे। उनके साथ मीनू और पुष्पा देवी नाम की दो महिलाएं भी थीं। बैनामा के दौरान जब अधिवक्ता को पैन कार्ड दिया गया तो उसमें पैन नंबर नहीं था। तभी संदेह हो गया था। इसके बाद आधार कार्ड दिया गया तो उस पर अलग फोटो चिपक रही थी। जब इसकी जांच की गई तो आधार कार्ड मीनू की मां प्रभा देवी का था। जो महिला पुष्पा देवी बनकर आई थी, उसका असली नाम नीलम था।

फर्जी कार्ड से खोल चुके थे बैंक खाता
पुलिस जांच में देखा गया कि आरोपियों ने जमीन बेचने से पहले पुष्पा देवी के नाम पर फर्जी बैंक खाता भी खोल रखा था। इसमें फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इसी में रकम जमा कराई गई थी।




पीड़ित की ओर से तहसील पर बैनामा की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई और दस्तावेज की जांच पड़ताल की। शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा करने के आरोप में संदीप, विशन, राहुल, मीनू, नीलम, प्रभा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुष्पा देवी को जमीन बिकने की जानकारी नहीं है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed