{"_id":"578530d04f1c1bbe3813d776","slug":"30-thousand-vehicle-owners-notice-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार वाहन स्वामियों को दोबारा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार वाहन स्वामियों को दोबारा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर । एनसीआर से बाहर जनपदों में वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर एआरटीओ प्रशासन ने 30 हजार वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एनसीआर में 10-15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों को नहीं चलाने का आदेश सुनाया था।
विज्ञापन
पहले नोटिस का असर मात्र सात हजार वाहन स्वामियों पर हुआ है। इसलिए एआरटीओ को बाकी 30 हजार वाहन स्वामियों को दूसरा नोटिस भेजना पड़ा। जनपद में 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन 21,275 और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों की संख्या 15925 है।
विज्ञापन
डीजल चलित 493 प्राइवेट बसें भी हैं। एनजीटी ने पर्यावरण और प्रदूषण के लिहाज से 10-15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों को एनसीआर की सीमा से बाहर करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में 37300 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन
नोटिस का आदेश मात्र सात हजार 300 वाहन स्वामियों ने माना और पंजीकरण बुलंदशहर से कैंसिल करवा एनसीआर के दूसरे जनपदों में करवा लिया। 30 हजार वाहन स्वामियों को फिर से नोटिस भेज पंजीकरण दूसरे जनपदों में करवाने का आदेश एआरटीओ ने दिया है।