फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   30 lakh rupees grabbed in the name of selling wheat

Bulandshahar News: गेहूं बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लखनऊ निवासी व्यापारी से उसके यहां काम करने वाले बुलंदशहर निवासी एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर गेहूं सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर 30 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब गेहूं न मिलने पर रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र निवासी पीड़ित योगेश चंद्र मिश्रा ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह दूध का व्यवसाय करते हैं। उनके यहां बीते करीब पांच साल से कोतवाली देहात के गांव सूजापुर धमैड़ा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू टेस्टर के पद पर नौकरी करता था। अप्रैल 2023 में पुष्पेंद्र अपने बहनोई देवेंद्र निवासी गांव हेमाबाद थाना खानपुर को लेकर पहुंचा और वर्तमान में गेहूं सस्ता होने और भविष्य में बेचने पर अधिक मुनाफा होने का झांसा दिया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने द्वारा अप्रैल 2023 से जून 2023 तक सात-आठ बार में दोनों आरोपियों को गेहूं खरीदने के लिए करीब 30 लाख रुपये दिए गए। एक बार खुद पांच लाख रुपये पीड़ित ने बुलंदशहर पहुंचकर दिए और आरोपी देवेंद्र के घर पर गेहूं का स्टॉक भी देखा। इसके बाद आरोपी पुष्पेंद्र और देवेंद्र ने एक व्यक्ति को खड़ा कर गेहूं बेचने का सौदा 2350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करा दिया।
विज्ञापन

उस दौरान आरोपियों ने जल्द ही उनके रुपये खाते में डालने और लखनऊ आकर देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद से दोनों आरोपियों द्वारा उसके फोन उठाने बंद कर दिए। बुलंदशहर आने पर दोनों आरोपियों ने उनका कोई रुपया न होने और तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। देहात पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed