{"_id":"6456a870ac1c48ba290b9af4","slug":"3-lakh-cheated-in-the-name-of-selling-plot-threatened-to-kill-bulandshahr-news-c-30-1-99414-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 3 लाख ठगे, हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 3 लाख ठगे, हत्या की धमकी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदार ने खुर्जा में प्लॉट बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। बैनामा न करने पर पीड़ित ने जब जांच पड़ताल की तो उसे इस बात की जानकारी हुई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी देवेश कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी खुर्जा निवासी एक युवक से रिश्तेदारी है। इसी के चलते दोनों का मिलना जुलना होता रहता है। आरोपी रिश्तेदार युवक ने उसे करीब 3 माह पूर्व खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर रोड पर एक 80 गज का प्लॉट दिखाया था। साथ ही प्लॉट की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई। जिसके बाद यह सौदा 18.20 लाख रुपए में तय हो गया। इसके एवज में पीड़ित ने आरोपी को 30 लाख रुपए बतौर पेशगी दे दी। आरोपी ने करीब एक माह बाद बैनामा कराने की बात कही। जिस पर सहमति बन गई लेकिन बाद में आरोपी टालमटोल करता रहा। अब उसने बैनामा कराने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने रुपए लौटाने से भी मना कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपए मांगने व शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।