फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3 friends killed, one injured as car overturns

Bulandshahar News: कार पलटने से 3 दोस्तों की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
3 friends killed, one injured as car overturns
गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक ​शिवम का फाइल फोटो।
गुलावठी। बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे 334 पर न्यू छपरावत कट के पास पलट गई। हादसा बुधवार रात लगभग 12 बजे हुआ। इस घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि स्याना क्षेत्र के गांव बड्ढा वाजिदपुर निवासी शिवम (24), दीपक (28), गांव गपचारियापुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी आर्यन (25) और गांव तिबड़ा बीबीनगर निवासी विशाल (20) दोस्त थे।
विज्ञापन


चारों बुधवार की रात कार से वृंदावन जाने के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे 334 पर न्यू छपरावत कट के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार की छत हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। कार चला रहे शिवम बुरी तरह फंसे हुए थे, उन्हें खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने शिवम और आर्यन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दीपक और विशाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मेरठ मेडिकल भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घायल विशाल का उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आर्यन नोएडा में मौसेरे भाई अंकित के साथ रहकर एक मॉडल शॉप में काम करते थे। कार दीपक की है और उसे शिवम चला रहे थे। दीपक दिल्ली में मार्केटिंग व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम अविवाहित थे। पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाते थे। शिवम की मौत से परिवार के सपने भी टूट गए हैं। बृहस्पतिवार को जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे, माहौल भावुक हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

गुलावठी क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक शिवम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed