{"_id":"6012eed68ebc3ef91b17cdf0","slug":"3-25-lakh-rupee-cheated-bulandshahr-news-gbd2127599153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा दे 3.25 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा दे 3.25 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उससे मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर कोतवाली के चांदपुर क्षेत्र निवासी रोहित कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पहले हाथरस निवासी एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद आरोपी का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। उसी दौरान आरोपी ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर उससे 3.25 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। कई माह तक नौकरी न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों द्वारा उससे गाली-गलौच की गई। उसके घर आकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।