{"_id":"66f4414230021937b301fb94","slug":"29-additional-rooms-will-be-built-in-schools-with-rs-268-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-122501-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2.68 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे 29 अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2.68 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे 29 अतिरिक्त कक्ष
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर अब कक्ष की समस्या नहीं रहेगी। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित 29 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण पर 2.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक कक्ष के निर्माण पर 9.27 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कोशिश भी की जा रही है। बच्चों की संख्या ज्यादा होने तथा कुछ भवन जर्जर होने की वजह से कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 29 परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान हो गई है। साथ ही राशि भी प्राप्त हो गई है। इस कार्य की जल्द शुरूआत होगी।