फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   27 thousand saplings will be planted in 17 civic bodies of the district

Bulandshahar News: जिले की 17 निकायों में लगाए जाएंगे 27 हजार पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
27 thousand saplings will be planted in 17 civic bodies of the district
बुलंदशहर। बरसात के मौसम में नगर निकायों को भी शासन ने पौधारोपण का लक्ष्य जारी कर दिया है। जिले की सभी 17 नगर निकायों को कुल 27 हजार पौधे लगाने होंगे। खुर्जा नगर पालिका को सबसे अधिक 4,041 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण और वातावरण को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में पौधे लगाए जाते हैं। इस बार सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य जारी कर दिया गया है। इसी बीच शासन ने नगर निकायों को भी लक्ष्य के सापेक्ष पौधे लगे के निर्देश दिए हैं। जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों की ओर से 124.31 हेक्टेयर जमीन पर कुल 27 हजार पौधे लगाए जाएंगे। खुर्जा नगर पालिका को सबसे अधिक 4,041 तो ककोड़ नगर पंचायत को सबसे कम 327 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन



निकायवार पौधारोपण का आवंटित लक्ष्य

निकाय का नाम

क्षेत्र (हेक्टेयर)

लक्ष्य

बुलंदशहर
12.11


3,278

अनूपशहर
10.03


2,803

डिबाई

2.23


1,108

गुलावठी
2.33


1,130

जहांगीराबाद
14.30


3,730

शिकारपुर
9.00


2,779

सिकंदराबाद
8.90


2,557

स्याना

5.17


1,747

खुर्जा

15.73


4,041

बीबीनगर
4.20


500

बुगरासी
6.40


500

छतारी

5.97


500

ककोड़
1.39


327

खानपुर

8.00


500

नरौरा

5.44


500

पहासू

5.00


500



124.31

27,000





शासन ने निकायों का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी निकायों के अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। जल्द ही अभियान चलाकर पौधारोपण कराया जाएगा। - डाॅ. प्रशांत कुमार, स्थानीय निकाय प्रभारी व एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed