फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2613 applied for installation of solar panels

Bulandshahar News: सोलर पैनल लगवाने के लिए 2613 ने किया आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
2613 applied for installation of solar panels
बुलंदशहर। पीएम सूर्यघर योजना के तहत लोगों के घर सब्सिडी पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। योजना से जिले को 10,969 पैनल लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अभी तक सोलर पैनल लगवाने के लिए 2613 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नेडा के परियोजना निदेशक थान सिंह ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे उपभोक्ताओं को मिलना है, जिनके पास बिजली का कनेक्शन है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर सरकार 45 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। इसी प्रकार दो किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक अलग-अलग सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। विभागीय कर्मी प्रत्येक माह उपभोक्ता के घर जाकर बिजली की खपत और उत्पादन का आंकड़ा एकत्र करेंगे। यदि सोलर से अधिक बिजली का उत्पादन होगा तो इससे मिलने वाली राशि को अगले बिल में समायोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed